जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार वांछित व इनामी आरोपियों की दर पकड़ के लिए चलाए गए तीन दिवसीय विशेष अभियान एरिया डोमिनेशन के तहत हिंडोली थाना पुलिस टीम की कार्रवाई अग्रणी रही है थाना अधिकारी सहदेव मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियान के तहत 30 फरार वांछित वारंटियो को गिरफ्तार किया है।