नवाबगंज: बाराबंकी में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर बचाव की जानकारी दी गई
बाराबंकी जनपद के मसौली थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था।