बांसवाड़ा: कोतवाली थाना क्षेत्र से पुणे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बांसवाड़ा से फर्नीचर कारोबारी अजब जेनुद्दिन को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में पुणे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय फर्नीचर कारोबारी अजब को गिरफ्तार किया है।आरोपी पर पुणे में दर्ज एक गंभीर धोखाधड़ी मामले में संलिप्त होने का आरोप है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंढवा थाने से सब-इंस्पेक्टर पंकज खोपड़े के नेतृत्व में विशेष टीम बांसवाड़ा पहुंची थी।