पनागर: बरेला परतला में लगुन कार्यक्रम में युवक को गोली मारी, अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है पुलिस
बरेला थाना क्षेत्र में बीती शाम एक पारिवारिक लगुन कार्यक्रम के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम 5 बजे बताया की कपिल कुमार लोधी नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कार्यक्रम के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में पंकज लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल इल