मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले गोरखपुर बिजली संकट, इंसेफेलाइटिस, खराब सड़कों, जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से जूझ रहा था। उन्होंने कहा कि आज शहर में बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली, सुरक्षा और विकास परियोजनाओं के चलते गोरखपुर की पहचान बदल चुकी है। मुख्यमंत्री ने इसे पिछले नौ वर्षों में हुए व्यापक बदलाव और विकास का परिणाम बताया।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews #CMYogi #YogiAdityanat #BJP