बेगूसराय में नाली निर्माण को लेकर हंगामा, बीच सड़क पर धरने पर बैठा युवक
बेगूसराय में नाली निर्माण कार्य में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक युवक बीच सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगा, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।
मौके पर नगर विकास पदाधिकारी भी पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है और सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
#Begusarai #BiharNews #BreakingNews #NalNirman #Corruption Protest BegusaraiNews ViralVideo HindiNews LatestNews