बारा: लालापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े अवैध खनन, सेमरी तरहार में माफियाओं के हौसले बुलंद, वीडियो हुआ वायरल
Bara, Allahabad | Apr 17, 2026 लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार में आज शुक्रवार सुबह करीब 08:00 के आसपास देखा जा रहा है कि यमुना नदी से नावों के जरिए खुलेआम अवैध बालू खनन जारी है। हाल ही में प्रशासनिक कार्रवाई और जुर्माने के बावजूद खनन माफिया बेखौफ नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े हो रहे इस खेल ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वही यह विडियो वायरल हो रहा है।