औरैया: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की पहचान, अंतिम संस्कार के लिए शेरगढ़ घाट पहुंचे परिजन, बोले- बागेश्वर धाम से लौटने के बाद
रेलवे ट्रैक किनारे मिले एक अज्ञात युवक के शव की पहचान आखिरकार हो गई। रक्तदाता समूह इटावा की पहल और सोशल मीडिया के प्रयासों से परिजन अंतिम संस्कार के दौरान मौके पर पहुंच गए, जिससे शव का लावारिश दाह संस्कार होने से बच गया। इटावा के शांति कॉलोनी नई बस्ती निवासी इनाम सिंह का बड़ा बेटा विशाल मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पिता उसे बागेश्वर धाम दर्शन के लिए ले गए थे।