पत्थलगांव: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से 85 वर्षीय बुजुर्ग को मिला समाधान
जिले के ग्राम जोकबहला निवासी 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज का वर्षों से लंबित आधार कार्ड मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के तीन दिन के भीतर बन गया। फिंगरप्रिंट संबंधी तकनीकी समस्या के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था, जिससे उन्हें पेंशन, बैंकिंग, राशन और आयुष्मान भारत जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। आधार कार्ड मिलने पर उन