बागीदौरा: वर्षों पुराना रास्ता विवाद खत्म, नौगामा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में खुला बंद मार्ग
ग्राम पंचायत नौगामा मे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान वर्षों से बंद पड़े रास्ते का समाधान कर उसे पुनः खुलवा दिया गया। राखो गाँव मे दो पक्षों के बीच लंबे समय से चले आ रहे रास्ता विवाद के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन और राजस्व विभाग के समन्वित प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थ