उमरेठ: उमरेठ के ढुढराल के खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, अस्पताल में जान बची, छिन्दवाड़ा रेफर
उमरेठ के ढुढराल के खेतों में काम कर रही महिला के पैर में सांप ने डंस लिया। महिला को गुरुवार को साढे तीन बजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उसका उपचार कर एंटी वेनम देकर उसकी जान बचा ली गई।महिला ज्योति यादव का ग्रामीण उपचार किया गया। झांड फूंक में उसके परिजनों ने समय बर्बाद किए। बंध बांध दिया। इसके बाद जब बात नहीं बनी तो उसे अस्पताल लाया गया।