बहराइच: पॉक्सो कोर्ट ने सरकारी गल्ले की दुकान से राशन लेने जा रही नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के आरोपी को सुनाई 3 साल की कैद
बहराइच विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने मंगलवार को नाबालिक विशेष छेड़छाड़ के मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए 3 साल कैद की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो कोर्ट संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना हरदी थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में हुई थी जब नाबालिग सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन लेने जा रही थी तब आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की गयी थी।