लोहरदगा: जिला प्रशासन और शहीद स्मारक समिति द्वारा मनाई गई शहीद पांडेय गणपत राय की 215वीं जयंती
भौरों में शहीद पांडे गणपत राय की 215वीं जयंती आयोजित भंडरा प्रखंड अंतर्गत भौंरों गांव में शहीद पांडे गणपत राय की 215वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिला प्रशासन और शहीद स्मारक समिति द्वारा शहीद पांडे गणपत राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकास मेला का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए