शेरघाटी: शेरघाटी नगर परिषद में टेंडर तांडव: पहले कैमरे, फिर टेंडर, भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा सियासी बवाल
Sherghati, Gaya | Apr 28, 2026 गयाजी के शेरघाटी नगर परिषद में भ्रष्टाचार का साया इस कदर गहराता दिख रहा है कि अब मामला सियासी और प्रशासनिक गलियारों में भूकंप पैदा कर रहा है। पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा मीडिया प्रभारी विनय कुमार ने एक बार फिर संगीन इल्ज़ामात लगाते हुए बिहार सरकार के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को तफ़सीली शिकायत भेजी है और तत्काल कार्रवाई की दरख्वास्त