अकबरपुर: जमीन कब्जाने पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने दंपती पर किया जानलेवा हमला, सोने की चेन लूटी
रविवार को 2:00 बजे जानकारी मिली कि नेमदारगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में सिसवा निवासी बिन्दु देवी ने नेमदारगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में हटिया रांची निवासी सीमा शर्मा, पुलिस लाइन नवादा निवासी सोनू कुमार समेत 25 से 30 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है।