इंदौर: खजराना पुलिस ने आरई-2 रोड से 12 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ़्तार
Indore, Indore | May 30, 2025 इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरई-2 रोड से दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सद्दाम शाह और शाहरुख खान हैं। दोनों के पास से पुलिस ने 12 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसमें आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी स्वयं भी नशे के आदी है। इसलिए तस्करी करते थे।