इंदौर: तीन इमली ब्रिज के नीचे प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, पहले प्रेमिका और फिर प्रेमी की हुई मौत
Indore, Indore | May 30, 2025 इंदौर राजेंद्र नगर के तेजपुर गड़बड़ी की पुलिया के पास के रहने वाले प्रेमी जोड़े के द्वारा तीन इमली ब्रिज के नीचे जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं। जिसमें युवती आयुषी नर्सिंग की छात्रा है। जबकि युवक कपिल ऑटो रिक्शा चलाता है। जिसमें पहले आयुषी की मौत हुई थी, वही उपचार के दौरान कपिल ने भी दम तोड़ दिया। जिसमें दोनों ही का प्रेम प्रसंग था।