इंदौर: कांग्रेसियों पर दर्ज मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में दिया ज्ञापन, अनुचित कार्रवाई का लगाया आरोप
Indore, Indore | May 30, 2025 इंदौर में जीतू पटवारी के भाइयों नाना पटवारी और भारत पटवारी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदस्यों यादव के खिलाफ तेजाजी नगर थाने में दर्ज हुए प्रकरण ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इसी मामले को लेकर राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिग्विजय सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर आरोप लगाया है।