सहारनपुर: जनकपुरी थाना ने चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चाकू के साथ दो आरोपियों को क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना जनकपुरी पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल व एक अवैध चाकू के साथ दो आरोपियों को शुक्रवार शाम 4:00 बजे गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी नगर व एपीएस/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के नेतृत्व में विशाल (पुत्र नाथीराम) व वंश (पुत्र बीरपाल) को मो0 बेरीबाग से दबोचा गया।