सतना जिले के मझगवां ब्लॉक स्थित पथरा सुरांगी गांव में 4 माह के जुड़वा बच्चे गंभीर कुपोषण का शिकार मिले हैं। बुखार और डायरिया होने पर परिजनों ने अस्पताल जाने के बजाय 15 दिन तक एक झोलाछाप से उनका इलाज कराया।तबीयत बिगड़ने पर बच्चों को 21 अप्रैल की शाम मझगवां सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।