शाहजहांपुर के पुवायां में खुटार क्षेत्र के नरौठा देवीदास गांव के विवाद को लेकर हिंदू युवा संगठन उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। कार्यकर्ता पुलिस क्षेत्राधिकारी के खिलाफ राजीव चौक पर पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुवायां इंस्पेक्टर रवि करन पहुंचे और संगठन के कार्यकर्ताओं को समझा बूझकर मामला शांत कराया।