हंडिया: बासुपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के बासुपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद जमीन को लेकर हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।शुक्रवार, 3:00 बजे वीडियो सामने आया।