दमोह: मल्लपुरा में विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों ने धारदार हाथियारों से किया हमला, विवाद के बाद घटना का वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Jul 3, 2026 दमोह शहर के मल्लपुरा स्थित नया बाजार नंबर 4 में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों ने एक पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वार्ड पार्षद पप्पू कसौटिया ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।