अंबाह: झांरनपुरा में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान युवक ने थाने पहुंचकर मदद मांगी
Ambah, Morena | May 17, 2026 अंबाह थाना के झारन के पुरा में रिंकू सखवार ने पत्नी बिमलेश के खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई। युवक ने बताया कि गंभीर बीमारी और ऑपरेशन के बाद भी पत्नी उससे काम कराती है तथा विरोध करने पर मारपीट करती है। उसने आरोप लगाया कि पत्नी जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रही है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की।