करौं: करौ प्रखंड के टेकरा पंचायत भवन में रविवार को आयोजित हुई ग्राम सभा
Karon, Deoghar | Jun 14, 2026 करौ प्रखंड के टेकरा पंचायत सचिवालय भवन में रविवार दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों के चयन के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता अरुण कुमार भोक्ता ने की, जिसमें उप प्रमुख राजेश कुमार उपस्थित रहे। इस ग्राम सभा के माध्यम से पूरी पंचायत में योग्य लाभुकों का चयन कर उन्हें अनुमोदित किया गया, जिसे प्रखंड मुख्यालय भेजा जा