मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन के मालखाने में सेंध लगाकर उड़ाई अपाचे, नंबर प्लेट बदलकर बेचने निकले चार शातिर गिरफ्तार
मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ चार शातिर युवकों को दबोच लिया। आरोपियों ने पुलिस लाइन स्थित केन्द्रीय मालखाने की दीवार काटकर बाइक चोरी करने का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गश्त व चेकिंग के दौरान एक टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 बाइक पर सवार चार युवक संदिग्ध अवस्था में दिखे।