कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से वांछित पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jun 14, 2026 शामली एसपी एनपी सिंह के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कैराना कोतवाली पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के नाम व पते शमशाद व कुम्मत निवासीगण गांव मंडावर, मिंटू निवासी गांव बुच्चाखेड़ी, सद्दाम निवासी मोहल्ला इकबालपुरा व मोहित उर्फ मोनू आदि हैं।