ग्वालियर गिर्द: निजी अस्पताल में 8 महीने के बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित अंकुर बाल चिकित्सालय में गुरुवार रात उस वक्त हंगामा हो गया जब इलाज के दौरान 8 महीने के बालक की मौत हो गई।परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया किसके चलते वहां पुलिस भी पहुंच गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।