बरहट: जमुई में जीरो ऑफिस डे पर गांव पहुंचे जीविका कर्मियों ने कार्यों का किया मूल्यांकन
Barhat, Jamui | Jul 3, 2026 जीविका के दो दिवसीय जीरो ऑफिस डे के तहत जिले के सभी कर्मियों ने शुक्रवार को गांवों का दौरा कर स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल संघों की कार्य-प्रगति का जायजा लिया। कार्यक्रम 4 बजे तक चला। इस दौरान पटना से आए राज्य परियोजना प्रबंधक सह जिला मेंटर प्रेम प्रकाश ने भजौर स्थित भारत संकुल संघ का निरीक्षण कर जीविका दीदियों से संवाद किया और आवश्यक सुझाव दिए।