लोहरदगा: मृतक संतोष मांझी के परिवार से मिलने कुडू पहुंचे नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी
झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी मंगलवार को कुडू पहुंचे और मृतक संतोष मांझी की पत्नी पूनम देवी सहित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। परिजनों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं।