राजापुर: राजापुर के डंढ़िया गांव में गाय के गले में बंधी रस्सी में फंसकर वृद्ध घायल, राजापुर सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
राजापुर के डंढ़िया गांव में आज शुक्रवार की सुबह 9 बजे गाय के गले में बंधी रस्सी में फंसकर 80 वर्षीय वृद्ध तीरथ घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि तीरथ गाय को पानी पिलाने ले कर जा रहे थे , तभी गाय के भागने लगी और वह गाय के गले में बंधी रस्सी में फंसकर घायल हो गए ,जिनको राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।