सांगानेर: भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल ने कहा, राजस्थान की राजनीति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने विपक्षी दलों के साथ-साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा,उन्होंने कहा कि राजस्थान की राजनीति और सामाजिक परिवेश में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि देश के विकास की कल्पना बिना महिलाओं के नहीं हो सकती।