सोमवार को करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सोनिया मीणा ने नर्मदा प्रकटोत्सव, मेले, गणतंत्र दिवस, संकल्प से समाधान अभियान, धान उपार्जन, आनंद उत्सव और जनसुनवाई सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से पूरी हों, आयोजन स्थल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो।