ललितपुर: डोडाघाट में दबंगों ने एक परिवार के साथ लाठी-डंडों से की मारपीट, 4 लोग घायल, जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ललितपुर डोडाघाट में दबंगो ने एक परिवार के साथ जमकर लाठी डंडों से मारपीट की है,उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने मुख्यालय पर बताया गांव के ही नामजद लोगों ने जमकर मारपीट की है, और पीड़ित जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है,जिसमें बताया गया एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए और करीब आधा दर्जन लोगों पर मारपीट के आरोप है, पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए गए है।