ललितपुर: पेयजल अमृत योजना के तहत खोदी गई शहर की सड़कों की दुर्दशा पर बुंदेलखंड विकास सेना ने व्यक्त किया गहरा रोष
स्थानीय कंपनी बाग में बु. वि. सेना की एक आवश्यक बैठक बु. वि. सेना के केन्द्रीय प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में शहर में तमाम सड़कों के क्षतिग्रस्त होने तथा पेयजल के लिए खोदी गई सड़क की गुणवत्ता विहीन मरम्मत पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा शहर भर की खस्ताहाल समस्त सड़कों को दुरुस्त किया जाए।