फतेहपुर: असोथर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत की बैठक में 21.28 करोड़ के 102 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति, विधायक ने दी जानकारी
विकासखंड असोथर की क्षेत्र पंचायत बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकास कार्यों का खाका तैयार किया गया। बैठक में कुल 21 करोड़ 28 लाख रुपये लागत के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। विभिन्न योजनाओं के तहत बजट निर्धारण कर क्षेत्र के विकास को गति देने पर जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी रत्नाकर त्रिपाठी ने सदन के समक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 की कार्ययोजना प्रस्तु