भभुआ: भरारी बांध के पास उत्पाद विभाग की पुलिस ने 18 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhabua, Kaimur | Jan 19, 2026 भरारी बांध के पास से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 18 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। सोमवार को 4 बजे उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि गिरफ्तार धंधेबाज चांद थाना क्षेत्र के सोंगर गांव के मुसई चौहान के 38 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ गुल्लू चौहान बताया गया है। उन्होंने कहा कि शराब मामले को लेकर जांच अभियान चल रहा था।