मोतिहारी: शहर के एक निजी होटल में शराब पार्टी करते 16 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोतिहारी शहर के एक निजी होटल में शराब पार्टी करते 16 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर होटल मालिक व मैनेजर की गिरफ्तारी करने का आदेश मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दिया है। शहर के छतौनी थाना अंतर्गत होटल आदर्श में पुलिस के द्वारा छापेमारी कर उक्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई।