बदायूं: रा० पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने उझानी में मुख्यमंत्री के प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले का किया स्वागत
Budaun, Budaun | May 27, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का फैसला आते ही पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने सरकार के फैसले का जोरदार स्वागत किया । इस ऐतिहासिक फैसले से उत्साहित विकासखंड उझानी के ग्राम प्रधानों ने बुधवार को 6 बजे के आसपास राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।