धौलपुर: बसई डांग क्षेत्र में मगरमच्छ ने व्यक्ति पर किया हमला, बचाई जान
बसई डांग थाना क्षेत्र के कस्बा नगर में चंबल नदी किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पानी पीने गए एक व्यक्ति पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कस्बा नगर निवासी केशव पुत्र सरदार चंबल नदी पर पानी पीने गया था। इसी दौरान नदी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। हमले के बाद व्यक्ति की चीख-प