डीग: डीग में आधी रात को एसपी ने किया औचक बाइक दौरा, कानून व्यवस्था का लिया जायजा
जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ सोमवार देर रात अचानक बाइक पर सवार होकर शहर की सड़कों पर निकल पड़े। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया था, जिसकी जानकारी किसी भी पुलिस अधिकारी या आमजन को नहीं थी।