घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, भगवान बिरसा मुंडा की पूजा-अर्चना कर निकाली
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में रविवार को आदिवासी समाज द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी समाज के लोगों ने एकजुट होकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनके आदर्शों को याद किया।