शामली: थानाभवन क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण की वारदात में पुलिस ने 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 29, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे थानाभवन थाने से बताया गया कि 27 अप्रैल को थानाक्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला—फुसलाकर ले जाने के संबंध में पीड़िता के परिजन द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में वांछित चल रहे मसावी गांव निवासी आस मोहम्मद नाम के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।