सिराथू: कड़ा धाम थाने में फूलमाला के साथ एक थाना अध्यक्ष को दी गई विदाई, दूसरे थाना अध्यक्ष का किया गया स्वागत
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जिले के कई थाना अध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया गया।इसी क्रम में कड़ा धाम थाना अध्यक्ष रहे धीरेंद्र सिंह का महेवा घाट थाना स्थानांतरण किया गया, वहीं पश्चिम शरीरा थाना अध्यक्ष रहे त्रिलोकी नाथ पांडे का कड़ा धाम थाना स्थानांतरण किया गया है।बृहस्पतिवार शाम कड़ा धाम थाने में विदाई और स्वागत का कार्यक्रम फूलमाला साथ किया गया है।