मोहनपुर: बाबूडीह में नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के भव्य शिलान्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रिखिया अंतर्गत बाबूडीह में शनिवार सुबह 10:00 बजे नमिता बसु मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के भव्य शिलान्यास कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह अवसर पूर्व प्रधानाध्यापिका सह शिक्षिका स्वर्गीय नमिता बसु उर्फ नमिता राव की प्रथम पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया गया, जहां उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिक को एवं क्षेत्र वासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।