महरौनी: छिल्ला में आयोजित मेले से घर लौट रहे युवक के साथ मोटरसाइकिल से साइड न देने के विवाद में दबंगों ने जमकर की मारपीट
ग्राम छिल्ला में आयोजित मेले से घर की ओर लौट रहे एक युवक पर साइड न देने का आरोप लगाते हुए सामने से आ रहे गांव के ही दबंग युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थान अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।