दतिया नगर: सिंगलपुरा में राजस्व टीम बैैकफुट पर, महिलाओं का हंगामा, 'आदेश कागज पर, कब्जा जमीन पर'
दतिया। शहर के बक्सी हनुमान मंदिर के पीछे सिंगलपुरा इलाके में गुरुवार दोपहर 02 बजे निजी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व टीम को विरोध के कारण बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। अदालत के आदेश के बावजूद प्रशासन जमीन से कब्जा नहीं हटा सका। मामला दतिया गिर्द के सर्वे नंबर 2219/3/1/1, 2219/3/1/ग/2 और 2219/3/1/ग/3, वार्ड 34 सिंगलपुरा का है।