शिव महापुराण कथा को लेकर 30 जुलाई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
चूरू। श्रावण मास के पावन अवसर पर स्थानीय झारिया मोरी स्थित मंत्रियों की छतरी में शिव भक्त साधक चूरू की ओर से 30 जुलाई से 5 अगस्त तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शुक्रवार को मंत्रियों की छतरी परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
गोपी शर्मा ने बताया कि कथा वाचक संतोष सागर महाराज द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक शिव महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। कथा शुभारंभ से पूर्व 30 जुलाई को संतोष सागर महाराज के सान्निध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि कलश यात्रा सुबह 8:30 बजे गढ़ स्थित गोपालजी मंदिर से रवाना होगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल मंत्रियों की छतरी पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल होंगी।
आयोजन के दौरान कथा से पूर्व प्रतिदिन रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जाएगा। प्रेस वार्ता में ब्रह्मानंद राजोतिया, संजय सिंघानिया, श्रीराम सैनी, कैलाश दान चारण, दिव्या शर्मा, राहुल शर्मा, लीलाधर स्वामी, पुजारी कैलाश सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
#tharkiawaazajay #churu #भागवत #bhagwatkatha #ChuruNews
Churu, Churu | Jul 24, 2026