जामताड़ा: चित्रा माइंस क्षेत्र में अवैध कोयला डिपो के खिलाफ रणधीर सिंह की DGP से कार्रवाई की मांग
पूर्व मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने झारखंड के चित्रा माइंस और आसपास के जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो चलाने और प्रतिदिन 15 ट्रक कोयले की तस्करी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना प्रभारियों और कोलियरी प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए DGP से तुरंत छापेमारी और कार्रवाई की मांग की है।