पीलीबंगा: पीलीबंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सत्यनारायण चमड़िया की स्मृति में एंबुलेंस भेंट का कार्यक्रम आयोजित
पीलीबंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज गुरुवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी सत्यनारायण चमड़िया की समृति में उनके परिवार जनों ने समाज सेवी संस्था एकता मंच को एंबुलेंस भेंट की। इस कार्यक्रम में समाज सेवी सत्यनारायण चमड़िया परिवार के सदस्य, एकता मंच के पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे